बदायूँ।पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

बदायूँ। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी बदायूँ श्री अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की प्रवेश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताते हुए कहा कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता एवं शुचिता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया गया। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी गई।

परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *