बदायूँ।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी जनसुनवाई, एसएसपी ने शुरू की नई व्यवस्था

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होगी जनसुनवाई, एसएसपी ने शुरू की नई व्यवस्था

बदायूं। जनपद में आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं अंकिता शर्मा ने नई व्यवस्था लागू की है। अब 11 जून 2026 से प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़े रहेंगे।

एसएसपी ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का अधिकतम निस्तारण संबंधित थानों पर ही सुनिश्चित करना है, ताकि लोगों को शिकायत लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने की आवश्यकता न पड़े। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं समस्याओं की सुनवाई के साथ-साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, विवेचनाओं की प्रगति, लंबित प्रार्थना पत्रों तथा अन्य पुलिस संबंधी मामलों की भी समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए हैं। साथ ही उनके अनुपालन की नियमित समीक्षा भी की जाएगी।

पुलिस प्रशासन ने जनसामान्य से अपील की है कि निर्धारित समयावधि में अपने संबंधित थाने पर उपस्थित होकर थाना प्रभारी के माध्यम से अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत करें, ताकि उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *