शाहजहांपुर में दरिंदगी : गुड्डू शर्मा नामक दरिंदे ने किया एक वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, हालत नाजुक
पुलिस ने बच्ची को मेडिकल कालेज में करा भर्ती आरोपी को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार दोनों पैरों में मारी गोली
मुजीब खान
शाहजहांपुर : जनपद के थाना खुटार क्षेत्र कल शाम इसी शर्मनाक घटना घटित हुई जिसने इंसान को इंसान कहलाने लायक नहीं रखा क्योंकि वह इंसान कैसे हो सकता है जो अपनी हवस के आगे एक वर्षीय मासूम को भी न छोड़े ऐसे लोगों को जानवर से भी गया गुजरा माना जाए तो कम है घटना ही कुछ ऐसी है गुड्डू शर्मा पुत्र भजनलाल शर्मा द्वारा एक वर्ष की मासूम बच्ची के सोते समय घर में घुसकर दुष्कर्म करते हुए दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्ची को तत्काल मेडिकल कालेज में भर्ती करवा कर आरोपी की तलाश में कई टीमों ने काम शुरू कर दिया अंततः देर रात आरोपी एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसमे उसके दोनों पैरों में गोली लगी है।
जानकारी के अनुसार ग्राम हरनाई निवासी गुड्डू पुत्र भजनलाल शर्मा नामक युवक अपने पड़ोस में ही एक घर में घुस गया और घर में सो रही एक वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने लगा बच्ची के रोने के आवाज पर जब उसकी मां दौड़ कर आई तो गुड्डू शर्मा मौके से भाग निकला बच्ची दर्द से रो रही थी पीड़ित बच्ची की मां और अन्य परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने सबसे पहले बच्ची को स्थानीय चिकित्साल में भर्ती कराया जहां से उसकी नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया बताया जा रहा गुड्डू शर्मा पड़ोस में ही रहता है कल बच्ची को सुला कर जब उसकी मां घरेलू कार्यों में व्यस्त थी तभी आरोपी द्वारा घटना को अंजाम दिया गया एसपी देहात दीक्षा भंवरे घटना की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची और पुलिस की कई टीमों का गठन करके आरोपी की तलाश शुरू कराई जिसमे देर रात आरोपी गुड्डू शर्मा एक मुठभेड़ के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गया मुठभेड़ के दौरान आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।
एसपी देहात दीक्षा भंवरे ने बताया थाना खुटार क्षेत्र निवासी एक युवक गुड्डू शर्मा पुत्र रामभजन शर्मा के खिलाफ एक वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में खुटार थाने में पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था और उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि बच्ची से रेप का आरोपी गुड्डू रात के अंधेरे में मैलानी रोड पर खड़ा है।इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी गुड्डू को पकड़ने का प्रयास किया गया। इस दौरान अभियुक्त गुड्डू ने पुलिस टीम पर गोली चला दी,जिसके बाद पुलिस ने भी आरोपी के दोनों पैरों में गोली मारकर उसे घायल कर दिया। शाहजहांपुर की खुटार थाना पुलिस ने हाफ एनकाउंटर के बाद बच्ची से रेप के आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है।
























