बदायूँ।अलापुर पुलिस ने 46 किलो डोडा छिलका सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

अलापुर पुलिस ने 46 किलो डोडा छिलका सहित दो तस्करों को किया गिरफ्तार

बदायूँ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 46 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज के नेतृत्व में थाना अलापुर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के गभियाई नंगला जाने वाले कच्चे मार्ग पर सरकारी नलकूप के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जयपाल पुत्र रामचरन (55 वर्ष) एवं बदन सिंह पुत्र कन्हई लाल (70 वर्ष), निवासी ग्राम गभियाई नंगला थाना अलापुर जनपद बदायूँ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 46 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद हुआ। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना अलापुर पर  एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनके पास अफीम की खेती का सरकारी लाइसेंस है। अफीम निकालने के बाद बची हुई डोडा की मात्रा को नष्ट करने के बजाय छिपाकर अपने पास रख लिया था और उसे राह चलते लोगों को बेचकर खर्च चलाते थे।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक माधौ सिंह बिष्ट, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कांस्टेबल रमेश एवं कांस्टेबल अजीत कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *