तहबरपुर में किसानों को निशुल्क धान ढैचा के बीज के मिनी किट का किया गया वितरण
आजमगढ़। राजकीय कृषि बीज भंडार तहबरपुुुुर में मिनी किट का वितरण किया गया। शनिवार को राजकीय बीज भंडार तहबरपुुुुर में किसानों को निशुल्क धान व ढैचा के बीज के मिनी किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी मंडल तहबरपुर अध्यक्ष आशुतोष कुमार राय खदेरु रहे। उन्होंने ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि सरकार किसानों के उत्थान के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने ने कहा कि रासायनिक उर्वरक मानव स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। सरकार लोगों के आय के साथ स्वास्थ्य का भी ध्यान दे रही है। ढैचा के बुवाई से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ती है। और पैदावार अच्छी होती है। सहायक विकास अधिकारी कृषि सुभाष यादव ने बताया कि धान ढैचा बीज के वितरण के लिए 30 गांवों के किसानों को चयनित किया गया है। श्री यादव ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर सीड इंचार्ज, कैलाश नाथ गौतम,योगेन्द्र यादव, अनूप सिंह, राजभवन, रिक्की राय, स्वप्निलन राय, अनूप सिंह आदि मौजूद रहे।
























