हरदोई।मैरिज हाल के कर्मियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल महिला को सौंपा उसका खोया हुआ 5 लाख का सोने का हार 

मैरिज हाल के कर्मियों ने पेश की ईमानदारी की मिसाल महिला को सौंपा उसका खोया हुआ 5 लाख का सोने का हार 

हरदोई । कितनी भी बुरे दिन क्यों न आए जाए लेकिन ईमानदार आदमी की ईमानदारी को नहीं डिगा सकता इसके एक मिसाल जनपद के कस्बा पिहानी के एक मैरिज हाल में उस समय देखने को मिली जब एक वैवाहिक समारोह के दौरान विवाह में शिरकत करने आई महिला का सोने का हार कही गिर गया जिसकी कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई गई जब हार खोने के कारण महिला ने बदहवास हालत में उसकी खोज शुरू की तो मैरिज हाल में कार्य करने वाला एक गरीब मजदूर महिला के पास आया और बोला यह आपका हार है जो उसे पड़ा मिला था लेकिन उसने इस लिए उसे छिपा लिया था कि उसके बताने पर कोई गलत आदमी उसका हकदार बन कर उसे ले न जाए ।

जानकारी के अनुसार, पंडरावा किला निवासी आशिमा पत्नी सज्जाद एक बारात में शामिल होने बाबा मैरिज हॉल पहुंची थीं। कार्यक्रम के दौरान उनका सोने का हार कहीं गिर गया। काफी खोजबीन के बावजूद हार का पता नहीं चल सका, जिससे परिवार के लोग चिंतित हो उठे।

इसी बीच बाबा मैरिज हॉल के गेट नंबर-4 के आसपास सफाई कार्य के दौरान सफाई कर्मचारी मनोज कुमार एवं सुनील कुमार को एक सोने का हार मिला। कर्मचारियों ने बिना किसी विलंब के इसकी सूचना मैरिज हॉल के मैनेजर वेद प्रकाश पाल को दी।।सूचना मिलते ही मैनेजर ने मामले से मैरिज हॉल के संस्थापक जोगराज सिंह को अवगत कराया। जोगराज सिंह ने तत्काल हार के वास्तविक मालिक की पहचान कर उसे सुरक्षित वापस करने के निर्देश दिए। जांच-पड़ताल के बाद हार आशिमा को सौंप दिया गया। अपना बहुमूल्य आभूषण वापस मिलने पर आशिमा एवं उनके परिजनों ने बाबा मैरिज हॉल प्रबंधन तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। वहीं क्षेत्र के लोगों ने भी कर्मचारियों की ईमानदारी की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर संस्थापक जोगराज सिंह ने कहा कि “हमारे मैरिज हॉल की पहचान केवल बेहतर व्यवस्थाओं से ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों की ईमानदारी और नैतिक मूल्यों से भी है। ईमानदारी हमारी प्रथम वरीयता है और आगे भी इसी परंपरा को बनाए रखा जाएगा।”।घटना के बाद क्षेत्र में बाबा मैरिज हॉल के कर्मचारियों की ईमानदारी की व्यापक चर्चा हो रही है। लोगों का कहना है कि आज के समय में इस प्रकार की निष्ठा और सत्यनिष्ठा समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *