बदायूँ/उसावां।विश्व पर्यावरण दिवस पर उसावां ब्लॉक परिसर में हुआ वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर उसावां ब्लॉक परिसर में हुआ वृक्षारोपण

बदायूँ/उसावां। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उसावां ब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख पति दिनेश कुमार सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना समय की आवश्यकता है। वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए सभी को पौधरोपण करना चाहिए।

कार्यक्रम में , मंडल प्रभारी सहदेव सागर, ओम प्रताप सिंह, शैलेंद्र सिंह, गौरव मिश्रा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए लोगों से भी अधिकाधिक वृक्ष लगाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *