श्री बालाजी दरबार बल्देव धाम पर निर्धन कन्या विवाह की तैयारियां जोरों पर
(आशुतोष शर्मा)बदायूं । जनपद के बिल्सी तहसील के गुदनी खौंसारा में स्थित प्राचीन एवं प्रसिद्ध पीठ श्री बल्देव धाम बालाजी दरबार में इनदिनों निर्धन कन्या के विवाह की तैयारियां पूरे जोरों से चल रही हैं। अधिक मास में यह शुभ कार्य परम पूज्य गुरुदेव श्री ललितेश्वरानंद जी महाराज के संकल्प से हो रहा है। इसमें धाम से जुड़े सभी बालाजी भक्तों का सहयोग मिल रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुधनी खौंसारा स्थित श्री बल्देव धाम बालाजी दरबार में परम पूज्य श्री ललितेशरानंद जी महाराज के सानिध्य 9जून 2026 को एक निर्धन कन्या का विवाह कराना सुनिश्चित हुआ है। श्री गुरुदेव के आदेशानुसार धाम से जुड़े श्री बालाजी महाराज के भक्त अपनी सामर्थ्य के अनुसार सभी प्रकार का सहयोग कर इस पुनीत कार्य को कर रहे है। आजकल धाम पर विवाह को लेकर रात-दिन तैयारियां चल रही है। श्री बालाजी महाराज की कृपा से कन्या विवाह के लिए दहेज की व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है। बारात के अलावा बाबा के परिवार के सदस्यों की संख्या लगभग दो से तीन हजार है। अन्य व्यवस्थाओं जैसे बारात एवं अन्य उपस्थित भक्तों के भोजन एवं अन्य अति आवश्यक व्यवस्थाओं में हम सभी सनातनी इस पुण्य कार्य में तन,मन और धन से सहयोग करें। सच्चे सनातनी और बाबा के भक्त होने के कारण यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि पूज्य गुरुदेव जी के संकल्प को मजबूती प्रदान कर निर्धन कन्या विवाह में दान कर अधिक मास में पुण्य के भागीदार बनें।
पूज्य गुरुदेव महाराज जी द्वारा हम सभी को यह निर्देश एवं प्रेरणा दी गई है कि सभी सनातनी अपनी श्रद्धा अनुसार इस धर्म के कार्य में सहयोग करें। हम सब एक होकर सहयोग करें तो निर्धन कन्या का विवाह पूर्ण भव्यता एवं सम्मान के साथ संपन्न हो सकता है। आप सभी भली- भांति जानते हैं कि पूज्य गुरुदेव जी ने कभी किसी से धन एवं अन्य कोई सहयोग की अपेक्षा नहीं की और ना ही किसी पीड़ित से धाम पर धन लिया जाता है। श्री गुरुदेव महाराज रात-दिन पीड़ितो की सेवा में लगे रहते हैं।
आइए, हम सब मिलकर एक निर्धन कन्या के जीवन में खुशियों का दीप जलाएँ और उसके चेहरे पर मुस्कान लाने का सौभाग्य प्राप्त करते हैं।
























