बदायूँ।मेंथा प्लांट के टैंक में उतरे तीन भाई, दो की मौत, तीसरा गंभीर

मेंथा प्लांट के टैंक में उतरे तीन भाई, दो की मौत, तीसरा गंभीर

बदायूं। जनपद के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के सुरैना पापड़ी गांव में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेंथा प्लांट के टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, सबसे पहले बड़े भाई जयवीर टैंक की सफाई करने के लिए अंदर उतरे थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर उनका छोटा भाई राजेश उन्हें देखने के लिए टैंक में गया, लेकिन वह भी बाहर नहीं निकला। इसके बाद तीसरे भाई मनवीर ने दोनों को बचाने के लिए टैंक में प्रवेश किया। जहरीली गैस के प्रभाव से तीनों भाई टैंक के अंदर ही अचेत हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों भाइयों को टैंक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जयवीर और राजेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनवीर की हालत नाजुक होने पर उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *