बदायूँ।मुजरिया थाना परिसर में विवेचनाओं की समीक्षा, क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को रेड अलर्ट के प्रति किया जागरूक

मुजरिया थाना परिसर में विवेचनाओं की समीक्षा, क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों को रेड अलर्ट के प्रति किया जागरूक

बदायूँ। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. हृदेश कठेरिया ने गुरुवार को थाना मुजरिया पहुंचकर सभी विवेचकों की विवेचनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश देते हुए विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। थाना परिसर में अर्दली रूम आयोजित कर कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाए रखने पर जोर दिया गया।

इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने प्रभारी निरीक्षक मुजरिया एवं पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान आमजनमानस को मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट की जानकारी दी गई तथा खराब मौसम के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तेज आंधी, बारिश अथवा किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *