बदायूँ।दातागंज पुलिस ने 04 चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो शातिर चोरों को दबोचा

दातागंज पुलिस ने 04 चोरी की मोटरसाइकिलों समेत दो शातिर चोरों को दबोचा

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं  अंकिता शर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

थाना दातागंज पुलिस ने ग्राम पापड़ से पलिया गुर्जर जाने वाली सड़क पर बब्लू सिंह की ट्यूबवेल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की। जांच में उनके पास मौजूद मोटरसाइकिलें चोरी की निकलीं। पुलिस ने मौके से अभियुक्त वकील पुत्र जमील एवं मुनेन्द्रपाल पुत्र कृपाल पाल निवासी ग्राम मैल्हा थाना दातागंज जिला बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की 04 मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं। इस संबंध में थाना दातागंज पर मु0अ0सं0 195/26 धारा 318(4)/317(2)/317(5)/346 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीम में उप निरीक्षक मुकेश कुमार त्यागी थाना दातागंज मय पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *