हरदोई : फिल्म अभिनेता ने 1 माह से लापता तहसीलदार की मां को लाने पर किया 2.51हजार का इनाम घोषित

 फिल्म अभिनेता ने 1 माह से लापता तहसीलदार की मां को लाने पर किया 2.51हजार का इनाम घोषित

पुश्तैनी घर शाहाबाद आए हुए है आमिर खान के भाई फैसल खान फिल्म मेला के शंकर

मुजीब खान

हरदोई : जनपद की महिला तहसीलदार संध्या यादव की एक माह से लापता मां लल्ली देवी के पक्ष में आज हरदोई में फिल्म अभिनेता फैसल खान जो अभिनेता आमिर खान के भाई है जिन्होंने फिल्म मेला में शंकर का किरदार निभाया था अपने पुश्तैनी घर हरदोई के शाहाबाद आए हुए है ने प्रेस कांफ्रेंस करके उनको तलाशने में सहयोग अपील करते हुए उनको तलाशने वाले को 2 लाख 51 हज़ार इनाम दिए जाने की घोषणा भी की ।

आपको बताते चले कि जनपद हरदोई की तहसील शाहाबाद में तैनात महिला तहसीलदार संध्या यादव की माता पिछले एक माह से अधिक समय से लापता है जिनकी काफी तलाश की गई लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी परेशान तहसीलदार संध्या यादव ने मुंबई से अपने पैतृक घर शाहाबाद आए हुए फिल्म अभिनेता फैसल खान से मुलाकात की जिस पर फैसल खान ने तहसीलदार के साथ एक प्रेस कांफ्रेस आयोजित करके सभी आम जनमानस एवं मीडिया कर्मियों से तहसील दार संध्या यादव की मां को खोजने की अपील करते हुए उन्हें सकुशल पहुंचाने वाले को 2 लाख 51 हजार इनाम दिए जाने की घोषणा की संध्या देवी के अनुसार उनकी माता विगत 30 अप्रैल को लखनऊ के अर्जुनगंज – अहिमामऊ क्षेत्र स्थित एक मंदिर में दर्शन करने गई थीं। मंदिर से निकलने के बाद वह रास्ता भटक गईं और तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। मामले में लखनऊ में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है और पुलिस के साथ परिवार भी लगातार तलाश में जुटा हुआ है। उन्होंने बताया कि उनकी माता लल्ली देवी की लंबाई लगभग पांच फीट है। उन्हें अंतिम बार लाल साड़ी और हरी चूड़ियों में देखा गया था। उनकी पहचान का एक महत्वपूर्ण चिन्ह बाएं हाथ पर बना ‘लल्ली देवी’ और ‘रामधारी’ नाम का टैटू है। परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उनके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस या परिजनों को सूचित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *