पैतृक भूमि पर खेती में सक्रिय हो कर कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करना चाहते अभिनेता फैसल खान
मुजीब खान
हरदोई । कहते है जहां इंसान पैदा होता है उस जगह की याद उसको सात समुंदर पार भी भुलाये नहीं भूलती उसको हमेशा अपने पुश्तैनी पैतृक स्थान की यदा सताती रहती है और अपने सभी काम निबटा कर अपने घर जाने की योजना बनाता रहता है ऐसा हो ही नज़ारा इन दिनों जनपद हरदोई के कस्बा शाहाबाद में देखने को मिल रहा है जहां फिल्म अभिनेता आमिर खान का पुश्तैनी घर और पुश्तैनी सैकडो बीघा जमीन पड़ी है जिसकी देखभाल करने को ईद से पहले उनके छोटे भाई फैसल खान जो खुद एक अभिनेता है जिन्होंने फिल्म मेला में आमिर खान की जिगरी यार शंकर का किरदार निभाया था आप पुश्तैनी घर में आकर अपने बचपन के दोस्तों संग खेतों बागो और गलियों घूमते फिर रहे है।
फिल्म अभिनेता आमिर खान मूल रूप से जनपद हरदोई के कस्बा शाहाबाद अंतर्गत मोहल्ला अख्तियार पुर के निवासी है जहां उनकी पुस्तैनी हवेली नुमा घर के साथ उनकी सैकडो बीघा जमीन पड़ी हुई जिस पर उनके बटाईदार फसल और बागवानी करते रहे लेकिन अब उनके छोटे भाई जो फिल्म मेला में आमिर खान के दोस्त शंकर की भूमिका निभा चुके है ने वर्षों बाद अपने पुश्तैनी कस्बे शाहाबाद का रुख किया अब मुबंई की चकाचौंध से दूर रहकर ग्रामीण परिवेश में रह कर अपनी पुश्तैनी जमीन पर फार्मिंग करके कृषि क्षेत्र में नए आयाम रचना चाह रहे है और यही कारण है कि वह मुंबई से शाहाबाद आए हुए है।
प्रेस कांफ्रेस में फैजल खान ने शाहाबाद आने का कारण बताते हुए कहा कि शाहाबाद क्षेत्र के अख्तियारपुर और दिलावरपुर गांव में उनके परिवार की लगभग 120 बीघा पैतृक कृषि भूमि और बागान हैं। वह इन संपत्तियों की देखरेख के लिए हरदोई आए हैं और भविष्य में खेती तथा फार्मिंग से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। अपने निजी जीवन से जुड़े सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि एक समय उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जाने की चर्चाएं हुई थीं, लेकिन अदालत ने उन्हें पूरी तरह सामान्य घोषित किया था। उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित फिल्म सिटी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और फिल्म उद्योग को नई दिशा मिलेगी। आमिर खान के शाहाबाद आने की संभावना पर पूछे गए सवाल के जवाब में फैजल खान ने हल्के अंदाज में कहा, “वो कोई गाय-भैंस तो हैं नहीं कि पकड़कर ले आऊं, जब मन होगा खुद आ जाएंगे।” उनकी इस टिप्पणी पर मौजूद लोगों में हल्की मुस्कान भी देखने को मिली।
























