बदायूं । कमरे के दरवाजे के वेंटिलेटर में लटका मिला दरोगा का शव , शव की बैठी पोजिशन देख सुसाइड की आशंका

बदायूं । कमरे के दरवाजे के वेंटिलेटर में लटका मिला दरोगा का शव , शव की बैठी पोजिशन देख सुसाइड की आशंका

बदायूं । उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूं में पुलिस विभाग में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट सुरक्षा में तैनात एक दरोगा का शव उनके कमरे के दरवाजे ऊपर बने वेंटिलेटर में फंदे से लटका मिला हालांकि शव के घुटने मुड़े हुए थे जिसे देखकर सुसाइड का अंदाजा लगाया जा रहा है फिलहाल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

 दरोगा मेघश्याम गौतम कोर्ट सुरक्षा में तैनात थे वह मूल रूप से जनपद मथुरा के थाना गोविंदनगर क्षेत्र के ग्राम सकना के निवासी थे आज सुबह उनके नगर कोतवाली क्षेत्र के मधुबन कॉलोनी स्थित आवास के दरबाजे के ऊपर बने वेंटिलेटर से उनका शव फंदे से लटका मिला है शव घुटनों के बल बैठी हुई पोजिशन में मिलने के कारण प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत हो था है हालांकि कमरे की तलाशी में कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक दरोगा के मोबाइल फोन जब्त करके कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की है। इस विषय में परिजनों से पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जनपद की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बताया सुबह करीब 9:45 बजे सूचना मिली कि दरोगा मेघश्याम गौतम (55) ने सुसाइड कर लिया है। टीम उनके घर पहुंची तो उनका शव कमरे में साढ़े छह फुट के दरवाजे के ठीक ऊपर बनी खिड़की (रोशनदान) की ग्रिल से गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

मकान मालिक विकेश ने बताया कि मेघश्याम गौतम करीब एक साल से हमारे मकान में किराए पर रह रहे थे। मैं अपने गांव गया था। गुरुवार सुबह करीब 9:00 बजे उनकी बेटी ने फोन कर बताया कि वे काफी देर से फोन रिसीव नहीं कर रहे हैं। इसके बाद मेरी पत्नी कमरे पर पहुंचीं और दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। सूचना मिलते ही मैं भी अपने गांव से घर पहुंचा। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर देखा तो शव अंदर खिड़की से लटका हुआ था। मकान मालिक विकेश ने बताया कि हमारा दो मंजिल का मकान है। मेघश्याम फर्स्ट फ्लोर पर अकेले एक सेपरेट किचेन-बाथरूम सेट में रहते थे। इसके अलावा फर्स्ट फ्लोर पर दो और फैमिली रहती हैं। उन्हें भी मेघश्याम की मौत के बारे में कुछ पता नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *