बदायूँ।सिविल लाइन पुलिस ने चोरी का किया सफल खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस ने चोरी का किया सफल खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

3.275 किलोग्राम कॉपर तार, गैस सिलेंडर और अन्य सामान बरामद

बदायूं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने चोरी की एक घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3 किलो 275 ग्राम कॉपर तार, दो गैस सिलेंडर, रेगुलेटर तथा लोहे का सामान बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी और चोरी गए माल की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा संख्या 200/2026, धारा 305/317(2) बीएनएस से संबंधित तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अभिषेक पुत्र संजय निवासी नेकपुर गली नंबर-5, मुकेश पुत्र गंगाधर यादव निवासी नेकपुर गली नंबर-3 तथा पवन पुत्र जमुना प्रसाद निवासी नेकपुर गली नंबर-4 थाना सिविल लाइन, जनपद बदायूं शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों को रिगालिया गार्डन के पास स्थित एक गोदाम के निकट से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से चोरी किया गया 3.275 किलोग्राम कॉपर तार, दो पांच किलोग्राम के लाल रंग के गैस सिलेंडर, रेगुलेटर और लोहे का सामान बरामद हुआ।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना सिविल लाइन के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह एवं उनकी पुलिस टीम शामिल रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *