केदार बाबा के दर्शन की लालसा के जुनून के आगे हार गई उम्र, 70 साल की दो बहनों ने दुर्गम चढ़ाई कर पूरी की यात्रा

केदार बाबा के दर्शन की लालसा के जुनून के आगे हार गई उम्र, 70 साल की दो बहनों ने दुर्गम चढ़ाई कर पूरी की यात्रा

केदारनाथ : कहते है कि व्यक्ति पर किसी को पाने या किसी मकसद को पूरा करने का जुनून सवार हो जाए तो सामने आने वाली बड़ी से बड़ी मुसीबत भी उसके जज्बे और जुनून को नहीं हरा सकती इस मिसाल को सही साबित किया 70 वर्षीय दो बहनों ने जिन्होंने बाबा केदारनाथ की दुर्गम चढ़ाई वाली यात्रा को ढल चुकी उम्र के बाद भी पूरा करके एक इतिहास रच दिया जिस स्थान पर ज़बानी में भी लोग कई साधनों का प्रयोग करते देखे जाते है उस स्थान की यात्रा वह 70 वर्ष की उम्र में पैदल करना एक अविश्वसनीय बात लगती है।

70 वर्ष से अधिक आयु की दो बहनों ने कठिन पहाड़ी रास्तों और चुनौतियों को पार करते हुए बाबा केदार के दरबार तक की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की सबसे प्रेरणादायक बात यह है कि इनका सफर केवल केदारनाथ तक सीमित नहीं है। दोनों बहनें इससे पहले किन्नर कैलाश जैसी कठिन धार्मिक यात्राएं भी पूरी कर चुकी हैं। उनका सपना है दुनिया को देखना, नए लोगों से मिलना और जीवन की हर चुनौती को मुस्कुराते हुए स्वीकार करना।

जहां अक्सर लोग सही समय का इंतजार करते रहते हैं, वहीं इन बहनों ने दिखा दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो हर समय सही होता है। उनका उत्साह, आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण हर किसी के लिए प्रेरणा है।इनकी कहानी हमें यही सिखाती है कि असली सवाल उम्र का नहीं, बल्कि जीवन को जीने के जज्बे का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *