हाइवे पर दौड़ रही कार में अचानक लगी भीषण आग कूद कर चालक ने बचाई अपनी जान , ट्रैफिक हुआ प्रभावित
लखीमपुर : जनपद में लखीमपुर सीतापुर हाइवे पर सोमवार दोपहर करीब 1 बजे दौड़ती हुई कार आग का गोला बन गई देखते ही देखते आग इतनी तेज हो गई कि चालक को चलती कार से कूद कर अपनी जान बचानी पड़ी आग लगी कार बिना चालक के थोड़ी देर दौड़ती रही अचानक हाइवे पर हुए इस हादसे से गुजरने वाले वाहनों के पहिये रुक गए जिससे यातायात प्रभावित भी हुआ बताया जा रहा है हादसा कार में शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ जब तक आग बुझाई जाती तब तक पूरी कार बुरी तरह जल चुकी थी।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार मारुति कार हाइवे से गुजर रही थी अचानक उसमें धुआं उठने लगा जिसे देख गाड़ी में सवार तीन लोग जैसे ही गेट खोल कर गाड़ी से कूदे वैसे गाड़ी से बड़ी बड़ी लपटे उठने लगी और देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई लेकिन सबसे बड़ी बात इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद कोई जनहानि न होना सुकून देने वाली खबर है।आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
























