रविवार से लापता मूक-बधिर युवक का रात भर तलाश के बाद आज सुबह नदी किनारे मिला शव
मुजीब खान
शाहजहांपुर । जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में कल रविवार से लापता एक 19 वर्षीय मूक-बधिर युवक का शव आज सुबह मौजपुर गांव के पास नदी किनारे पड़ा मिला कल से लापता युवक की रात भर ग्रामीणों द्वारा तलाश की गई थी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मिर्जापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नई बस्ती टेढ़ा निवासी मेवाराम का बड़ा पुत्र रामबरन 19 वर्ष मूक-बधिर था लेकिन मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार के पालन पोषण में मदद करता था कल सुबह रोज की भांति कर घर से निकला था लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई और ग्रामीणों के साथ रात भर उसकी तलाश की गई वही पड़ोस के गांव मौजपुर में नदी किनारे ग्रामीणों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो क्षेत्र म चर्चा हुई चर्चा सुनकर जब रामबरन के परिजनों ने पहुंचकर देखा तो शव उनके ही बेटे का था जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम लिए भेजा दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक रामबरन मूक-बधिर था। और मजदूरी करके परिवार के भरण-पोषण में सहयोग करता था। वह अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई बृजेश (28), वीरभान (26) और मोहन (20) हैं। परिवार में माता सारना देवी भी हैं। युवक की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।
























