शाहजहांपुर।रातों रात शहर में लगा दिए गए अखिलेश विरोधी पोस्टर जिले के कार्यकर्ताओं में उबाल प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

रातों रात शहर में लगा दिए गए अखिलेश विरोधी पोस्टर जिले के कार्यकर्ताओं में उबाल प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

मुजीब खान

शाहजहांपुर : आज सुबह जब शाहजहांपुर के लोग सोकर जागे तो शहर में तमाम व्यस्त इलाकों में बड़े बड़े होर्डिंग सपा मुखिया अखिलेश यादव के बड़े से फोटो के साथ लगे दिखे जिस पर खुले शब्दों में अखिलेश यादव और समाजवादी को महिला विरोधी बताने सहित कई अपशब्दों का प्रयोग किया गया आनन फानन में यह खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और जिला अध्यक्ष तनवीर खान सहित जिले के सभी समाजवादी कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पोस्टर लगाए जाने के मामले का खुलासा करते हुए दोषी की गिरफ्तारी किए जाने की मांग करने लगे जिसको लेकर एक ज्ञापन जिला मजिस्ट्रेट रजनीकांत को सौंपा गया ।

इस मौके पर सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन तनवीर खान ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी को महिला आरक्षण विरोधी होने के आपत्तिजनक पोस्टर (बैनर) महानगर शाहजहांपुर में लगाकर सत्ता पक्ष के लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है इसे समाजवादी पार्टी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने 2023 में सदन में ही महिला आरक्षण बिल का समर्थन किया था इसलिए समाजवादी पार्टी महिला आरक्षण विरोधी नहीं है भाजपा सिर्फ झूठ का सहारा लेकर समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जी की छवि धूमिल करना चाहती है जबकि भाजपा ही महिला आरक्षण विरोधी है उन्होंने मांग की है कि माहौल खराब करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करबाकर कड़ी से कड़ी कार्यवाई की जाए। सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया ने कहा इस तरह से अगर दोबारा पोस्टर लगाकर समाजवादी पार्टी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी की छवि धूमिल करने का काम करेंगे तो भाजपा सरकार के काले कारनामो को गली-गली पोस्टर लगाकर उजागर करेंगे । इस मौके पर सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव परवेज अंसारी,सपा युवज़न सभा के प्रदेश सचिव पार्थ यादव,सपा लोहिया वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अश्वनी बघेला, सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरेशी,मोहम्मद हशमत, रोहित यादव उर्फ़ अमर सिंह,सौमित्र यादव, रामनिवास यादव, गुफरान खान विनोद यादव, फराज इदरीसी, देवेंद्र कुमार मिश्रा एडवोकेट, इमरान खान शौकत अली,इम्तियाज़ वली खान,लाल वर्मा,अंकित वर्मा,राजीव यादव,रूप राम सिंह,राकेश यादव,अनिल भास्कर, अवधेश यादव सुरेश जितेंद्र,शिवा वर्मा,नरेश कुमार, फराज इदरीसी, अमन खान, उज़ैर खान, सपा जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *