बदायूं: घर में लगी भीषण आग, चार भेड़ के बच्चे जिंदा जले, लाखों का सामान राख

 घर में लगी भीषण आग, चार भेड़ के बच्चे जिंदा जले, लाखों का सामान राख

बदायूं। उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम मरौरी में शुक्रवार को एक घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे घर में रखा लाखों रुपये का दैनिक उपयोग का सामान जलकर राख हो गया। हादसे में चार भेड़ के बच्चों की भी जलकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाद में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाने में सहयोग किया।

पीड़ित परिवार के अनुसार घर में संजू पुत्र परमेश्वरी तथा परमेश्वरी पुत्र झम्मनलाल निवास करते हैं। आग लगने से घर में रखा घरेलू सामान, कपड़े, अनाज और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं जलकर नष्ट हो गईं, जिससे परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है।

थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के साथ मिलकर आग बुझाने में मदद की। घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *