नरेंद्र कुमार शुक्ला बने जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया के नए कुलपति
संजीव सिंह बलिया।जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय (JNCU) के नए कुलपति के रूप में प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ला की नियुक्ति की घोषणा की गई है। राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने प्रो. शुक्ला को वर्तमान कार्यभार ग्रहण की तिथि से अगले तीन वर्षों के लिए विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।
प्रो. शुक्ला वर्तमान में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन विभाग में प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। शिक्षण और प्रशासनिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए उन्हें JNCU की कमान सौंपी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रो. शुक्ला के नेतृत्व में शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध एवं अधोसंरचना के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा।
विश्वविद्यालय के शिक्षावृत्त और कर्मचारी संगठनों ने प्रो. शुक्ला के स्वागत में संतोष व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि उनका अनुभव विश्वविद्यालय को आगे बढ़ाने में सहायक रहेगा। आने वाले दिनों में विश्वविद्यालय द्वारा एक औपचारिक स्वागत एवं परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जाने की संभावना है, जिसमें प्रो. शुक्ला अपने दायित्व ग्रहण-पत्र पर हस्ताक्षर कर वार्षिक योजनाओं और प्राथमिकताओं का उल्लेख करेंगे
























