बदायूँ।पुलिस मॉडर्न स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

पुलिस मॉडर्न स्कूल में समर कैंप का शुभारंभ

पुलिस परिवार के बच्चों को मिलेंगी शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों की सीख

बदायूं। रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित पुलिस मॉडर्न स्कूल में मंगलवार से समर कैंप का शुभारंभ किया गया। यह समर कैंप 20 मई से 28 मई तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलनेस वेलफेयर के तत्वावधान में किया जा रहा है।

समर कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा की उपस्थिति एवं निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर पुलिस परिवार के बच्चों को अनुशासन, सामाजिक कौशल, व्यक्तिगत एवं सर्वांगीण विकास से जुड़ी गतिविधियों के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही बच्चों को शैक्षिक और मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से नई चीजें सीखने का अवसर भी प्रदान किया जाएगा।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी लाइन/उझानी रजनीश कुमार उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक इन्द्रजीत सिंह सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिजन उपस्थित रहे।

समर कैंप के आयोजन से पुलिस परिवार के बच्चों में रचनात्मक प्रतिभाओं को निखारने और सकारात्मक वातावरण तैयार करने की पहल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *