प्रेमी की शादी से नाराज प्रेमिका ने खेत पर बुलाया मिलने और काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट
मुजीब खान
हरदोई : जनपद में एक युवक को एक शादी शुदा महिला से प्रेम प्रसंग उस समय भारी पड़ गया जब युवक की शादी होने से नाराज पूर्व प्रेमिका ने युवक को गन्ने के खेत में मिलने के बहाने से बुलाकर ब्लेड से उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला घटना को अंजाम देकर महिला मौके से फरार हो गई बुरी तरह घायल युवक को उसके दोस्तों ने गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर महिला को गिरफ्तार कर लिया है ।
जानकारी के अनुसार, पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुजीदेई निवासी 20 वर्षीय सुधीर कुमार की शादी बीती 06 मई को जसमई खिरौना गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि सुधीर का एक शादी शुदा महिला के बीच पिछले करीब चार वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सुधीर की शादी होने से वह नाराज चल रही थी। दोपहर में प्रेमिका ने सुधीर को कुरसेली गांव के पास खेतों में मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि जब सुधीर वहां पहुंचा तो दोनों के बीच शादी की बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसी दौरान प्रेमिका ने ब्लेड निकालकर सुधीर पर हमला कर दिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद प्रेमिका मौके से फरार हो गई। गंभीर हालत में घायल युवक को उसके दोस्तों ने शाहाबाद सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया गया है कि आरोपी महिला बालामऊ क्षेत्र से आई थी और उसकी सवायजपुर क्षेत्र में ससुराल है। एएसपी आलोक राज नारायण ने बताया उक्त प्रकरण में आरोपी महिला को पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया है उससे घटना के बावत पूछताछ की जा रही है। घायल युवक खतरे से बाहर है। पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
























