नगरा-रसड़ा मार्ग पर पाडेयपुर चट्टी के पास अनियंत्रित ट्रेलर ने तोड़ा बिजली खंभा, क्षतिग्रस्त हुआ काली मंदिर
संजीव सिंह बलिया। नगरा-रसड़ा मार्ग पर पाडेयपुर गांव की चट्टी के पास शुक्रवार भोर में करीब 5 बजे एक खाली ट्रेलर अनियंत्रित हो गई। नगरा की ओर से रसड़ा जा रही ट्रेलर ने सड़क किनारे स्थित 33 हजार वोल्ट के बिजली खंभे को तोड़ दिया। इसके बाद ट्रेलर पास के काली जी मंदिर को क्षतिग्रस्त करते हुए एडवोकेट संतोष तिवारी के घर की बाउंड्री वॉल से जोरदार टक्कर मार दी।सौभाग्य से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रेलर चालक भी सुरक्षित बच गया। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

