पीलीभीत की खौफनाक मर्डर मिस्ट्री : ब्लैकमेलिंग से तंग आकर प्रेमिका ने पति संग मिल लिया खूनी इंतकाम
मुजीब खान
पीलीभीत । जनपद में एक प्रेमिका ने ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पति संग मिलकर अपने प्रेमी को खौफनाक मौत देने का काम किया इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री का खुलासा करते हुए पुलिस ने हत्यारी प्रेमिका और उसके पति को गिरफ्तार करके एक खूनी इंतकाम का खुलासा करते हुए आला कत्ल बरामद करके जेल भेजने का काम किया है ।
प्यार, धोखा ब्लैकमेलिंग और फिर खूनी इंतकाम की दास्तान उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत में एक प्रेमिका ने अपने पति संग अपने प्रेमी को खौफनाक मौत देकर लिखी है इस खौफनाक मर्डर मिस्ट्री ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। जिस युवक की तलाश परिवार 4 दिनों से कर रहा था, उसकी लाश गांव के पास एक खंडहर में मिली पुलिस ने जब इस गुत्थी को सुलझाया, तो जो सच सामने आया वो किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं था। दरअसल, घटनाक्रम की शुरुआत 22 अप्रैल से होती है, जब बसंतपुर नौनेर गांव का गुरबाज सिंह अचानक अपने घर से लापता हो जाता है। 26 अप्रैल को माधोटांडा पुलिस को गांव तकिया दिनारपुर के खेतों में बने एक सुनसान खंडहर से गुरबाज की मिलती है। गुरबाज की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि बेरहमी से किया गया कत्ल था। फिर घटना से जुड़े साक्ष्यों को लेकर पुलिस की सर्विलांस टीम और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जब कत्ल की कड़ियाँ जोड़ी गईं, तो शक की सुई मृतक के ही गांव के रहने वाले एक दंपत्ति की ओर गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके नाम सुप्रीत कौर उर्फ गुरमीत कौर उसका पति सतेंद्र सिंह है।
सीओ पूरनपुर विक्रम दाहिया ने बताया कि हत्यारोपियों ने पूछताछ में जो खुलासा हुआ वो चौंकाने वाला था। आरोपी महिला सुप्रीत कौर ने कबूल किया कि उसके गुरबाज के साथ पिछले एक साल से अवैध संबंध थे। सुप्रीत इन संबंधों को खत्म करना चाहती थी, लेकिन गुरबाज के पास उसके कुछ अश्लील फोटो और वीडियो थे। इन्हीं तस्वीरों के दम पर गुरबाज उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।
इसी ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पति-पत्नी ने मिलकर मौत की साजिश रची लोहे की रॉड से गुरबाज के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया सबूत मिटाने के लिए मुल्जिमों ने गुरबाज का फोन गुलाब टांडा के पास नहर में फेंक दिया पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और मृतक की पीली धातु की चेन बरामद कर ली है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
























