हरदोई : अपहरण करके मासूम के दुष्कर्म के बाद हत्या करने और फिरौती मांगने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

हरदोई : अपहरण करके मासूम के दुष्कर्म के बाद हत्या करने और फिरौती मांगने वाला पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

बाइक से भाग रहे आरोपी से हुई मुठभेड़ में एसओजी प्रभारी घायल पुलिस गाड़ी में भी लगी गोली

मुजीब खान

हरदोई : जनपद के मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक सात वर्षीय बच्चे का उस समय अपहरण हो गया जब वह गांव में आयोजित एक उर्स में लगा मेला देखने गया था जिसका बाद में शव गांव के ही मक्के के खेत में मिट्टी में दबा मिला पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या से पहले बच्चे के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया जबकि अपहरण कर्ता द्वारा बच्चे के पिता को आरोपी ने सात बार फिरौती के लिए फोन किया था। आरोपी ने जनसेवा केंद्र के खाते में रुपये मांगे थे। सात बार कॉल करने में वह आठ से पांच लाख रुपये फिरौती लेने को तैयार हो गया था। बात बनती इससे पहले ही बालक का शव बरामद हो गया। आज हुई मुठभेड़ में आरोपी को पुलिस ने ढेर कर दिया इसके साथ मुठभेड़ के दौरान पुलिस जीप के साथ एसओजी प्रभारी के भी गोली लगी है जिन्हें उपचार हेतु भर्ती कराया गया है।पुलिस द्वारा आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। घटनास्थल से चोरी की बाइक, पिस्टल, तमंचा, एक कारतूस और एक खोखा भी बरामद हुआ है।

जानकारी के अनुसार जनपद की मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उर्स का कार्यक्रम शुक्रवार और शनिवार को था। गांव का बालक उर्स देखने के लिए बीते शुक्रवार की रात गया था। देर रात तक घर वापस न आने पर परिजन ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। तीन मई की शाम बच्चे के पिता के मोबाइल पर कॉल कर एक शख्स ने अपहरण कर लेने की बात कहते हुए आठ लाख रुपये और फोन फिरौती में मांगे। परिजन से जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। इस बीच बुधवार दोपहर बाद बालक का शव गांव से एक किलोमीटर दूर मक्के के खेत में मिट्टी में गड़ा मिला। शव का कुछ हिस्सा मिट्टी के ऊपर था। प्राथमिक जांच में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने की बात सामने आई थी। उधर, दूसरी ओर पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के जरिये अपहरण कर फिरौती मांगने वाले की पहचान कर ली थी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के रोरा निस्तौली निवासी मैनूर उर्फ सैनूर उर्फ मेहनुद्दीन पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया करते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी इसी बीच देर रात गांव मटिया मऊ के पास वाहनों की जांच के अभियान के दौरान पुलिस को देखकर बाइक सवार मैनूर भागने लगा। साथ ही पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। जवाबी फायरिंग में सीने में दो गोली लगने से मैनूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी मल्लावां से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी हाथ में गोली लगने से घायल हुए हैं और उनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

शव बरामद होने तक फिरौती के करता रहा फोन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार जिस दिन बालक का अपहरण किया गया उसी दिन उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी लेकिन आरोपी शव बरामद होने से कुछ देर पहले तक बालक के परिजनों से फिरौती वसूलने को लेकर फोन करता रहा बालक का शव बरामद होने तक आरोपी द्वारा बालक के पिता को कुल सात बार फोन किया गया पहले उसने शुरुआत 8 लाख रुपए से की और बाद में 5 लाख तक आ गया था फिरौती मांगने पर परिजन रुपये देने को तैयार हो गए थे। आरोपी परिजन को कानपुर के रावतपुर रेलवे स्टेशन पर बुला रहा था। परिजनों ने इतनी जल्दी रुपये का इंतजाम कर रावतपुर पहुंचने में समस्या बताई तो मैनूर ने परिजन को कोई रास्ता निकालने को कहा। फिर से फोन करने पर परिजन ने उसे बताया कि वह लोग बैंक में हैं। कोई अकाउंट नंबर भेज दो तो उसमें रुपये भेज दें। इस पर मैनूर ने कानपुर के किदवई नगर स्थित एक जनसेवा केंद्र के संचालक से उसका यूपीआई और बैंक खाता नंबर पूछकर परिजन को बता दिया। लेकिन इस बीच बालक के शव बरामद हो गया था और उसके मंसूबों पर पानी फिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *