शादी के लिए गाड़ी करी बुक और ले जाकर ड्राइवर को गोली मारकर उतारा मौत के घाट सड़क किनारे मिला शव
मुजीब खान
शाहजहांपुर । महानगर के थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के दलेलगंज निवासी एक व्यक्ति की कार को शादी समारोह के लिए बुक किया और ले गए आज सुबह थाना पुवायां गांव सादपुर के पास सड़क किनारे खेतों में गाड़ी के अंदर ड्राइवर का शव बरामद हुआ जिसके गोली मारी गई थी मृतक की पहचान कुलदीप नामक ड्राइवर के रूप में हुई है वह रविवार रात शहर से एक बरात में अपनी स्विफ्ट डिजायर कार बुकिंग पर लेकर गए थे।
सोमवार सुबह करीब सात बजे पुवायां में बड़ागांव से सदापुर गांव की ओर जाने वाले सड़क किनारे ग्रामीणों ने कार खड़ी देखी। उसका आगे का गेट खुला था। मौके पर जाकर देखा तो एक युवक का खून से लथपथ शव पड़ा था। सीओ प्रवीण मलिक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। शव के पास में ही एक तमंचा पड़ा था। पीठ में गोली का घाव था। कार के नंबर के जरिये कुलदीप के भाई कमल राठौर से संपर्क किया गया। हुलिया बताने पर अपने भाई के रूप में पहचान कर ली। प्रभारी निरीक्षक आरके रावत ने बताया कि जांच की जा रही है। उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
























