इस्लामनगर पुलिस ने किया चोरी का खुलासा एक गिरफ्तार चोरी गया सामान बरामद
बदायूं।जनपद के थाना इस्लामनगर के ग्राम नूरपुर पिनौनी निवासी नीलम सिंह पत्नी दीपक सिंह ने मुकदमा पंजकृत कराया कि वह गांव से टैंपो में बैठकर बदायूं शहर जा रही थी इसी दौरान उसके थैले से 3 हजार रुपए नगद और गहने चोरी हो गए थे मुकदमें के सफल अनवारण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एव अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी बिल्सी के पर्यवेक्षण थाना प्रभारी इस्लामनगर के नेतृत्व में टीम गठित की गयी। इलैक्ट्रोनिक्स/सीसीटीवी की मदद से पुलिस द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए प्रकाश में आये अभियुक्त राजूद्दीन पुत्र रमजानी निवासी ग्राम सोरहा थाना उघैती जनपद बदायूं को मुखबिर की सूचना पर अल्लहैपुर तिराहा इस्लामनगर से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त राजूद्दीन के कब्जे से चोरी हुए आभूषण एक चैन पीली धातु, एक पेंडल पीली धातु , एक जोडी झाले धातु, दो अंगूठी पीली धातु बरामद की गयी। बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी है। गिरफ्तार अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने एक चैन पीली धातु, एक पेंडल पीली धातु , एक जोडी झाले पीली धातु, दो अंगूठी पीली धातु बरामद की है गिरफ्तारी करने वाली टीम उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना इस्लामनगर बदायूं
का0 का0 1864 कपिल कुमार , थाना इस्लामनगर बदायूं
का0 983 काले सिंह थाना इस्लामनगर बदायूं आदि मौजूद रहे।
























