उप चुनाव कटरा : बीजेपी धड़े से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के दो कैंडिडेट एक पार्टी सिंबल से दूसरी निर्दलीय
मुजीब खान
शाहजहांपुर : विगत 5 माई 2023 को कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु हुए चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मुख्तार मसूदी को जीत हासिल हुई थी चुनाव में पूजा कसाना दूसरे और बीजेपी की सोनम गुप्ता तीसरे नंबर पर रही थी लेकिन इस दौरान बीजेपी प्रत्याशी सोनम गुप्ता द्वारा निर्वाचित मुख्तार अहमद के खिलाफ आपराधिक मामले छुपाए जाने के साक्ष्य पेश करते हुए चुनाव शून्य किए जाने के लिए अदालत की शरण ली थी जिस पर वर्ष 2025 में 4 नवंबर को कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए चुनाव शून्य करते हुए अपराधिक मामले छुपाने पर विजय प्राप्त करने वाले मुख्तार अहमद पर चार वर्ष का चुनाव न लड़ने का प्रतिबंध लगा दिया था यही से शुरू होती है कटरा नगर पंचायत उप चुनाव की शुरुआत ।
जिला प्रशासन द्वारा उप चुनाव कराने को 5 मई 2026 तिथि नियत की और शुरू हो गया नामांकन का सिलसिला जिसमें वैसे तो सभी पार्टियों द्वारा चुनाव लड़ने को नामांकन कराया लेकिन सबसे चर्चित चुनाव भारतीय जनता पार्टी का है जिसमें एक कैंडिडेट पुश्तैनी राजनीति विरासत और दौलत के दम पर चुनाव लड़ने को आगे आया तो दूसरा भारतीय जनता पार्टी के लिए दिन रात मेहनत करके अपनी जमीन तैयार करने वाले परिवार का कैंडिडेट लेकिन हुआ भी वही जो सब जानते थे क्योंकि पिछले चुनाव में भी इस पार्टी के वफादार प्रत्याशी को अगले चुनाव को लड़वाने की बात कहकर मना लिया गया था लेकिन इस बार फिर उसके साथ वही हुआ इस बार भी उनकी आर्थिक स्थित को देखते हुए उन्हें चुनाव नहीं लड़ने को कहा गया लेकिन इस बार उसने किसी की एक नहीं मानी और अपने हितैषियों की बात मान कर चुनावी जंग में शामिल होने की ठानी जब पार्टी ने सिंबल देने से मना कर दिया तो उसने जनता और समर्थकों की डिमांड पर निर्दलीय चुनाव लड़ने का मन बनाकर चुनावी जंग में शामिल हो गया ।
जी हां हम बात कर रहे है कटरा की बीजेपी प्रत्याशी सोनम गुप्ता और बीजेपी के लिए दिन रात मेहनत करने वाली रचना सचिन गुप्ता के बारे में आपको बताते चले कि सोनम गुप्ता के ससुर सुरेंद्र प्रकाश गुप्ता पुराने बीजेपी पदाधिकारी है उन्होंने कटरा में एक बार पंचायत चुनाव जीता भी था और कटरा नगर पंचायत अध्यक्ष बने भी फिर दोबारा वह कभी नगर पंचायत अध्यक्ष नहीं बन पाए पिछले 2023 नगर पंचायत कटरा चुनाव से उन्होंने अपनी पुत्र बधू को प्रत्याशी बनाया शुरू किया जिसमें पिछली बार वह तीसरे स्थान पर रही थी इस बार फिर उन्होंने अपनी पुत्र वधू को चुनाव मैदान में उतारा जिन पर बीजेपी ने अपना विश्वास जताते हुए उनको पार्टी सिंबल भी दिया लेकिन इस बार फिर जमीनी राजनीति करके अपनी पहचान बनाने वाली रचना सचिन गुप्ता को बीजेपी ने नकार दिया लेकिन पिछली बार चुनाव लड़ने से रह गई रचना गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराया और पूरे दमखम से चुनाव में उतर चुकी है अब एक तरफ जो प्रत्याशी कभी बीजेपी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुई उसके लिए जिला स्तरीय नेताओं सहित वित्त मंत्री द्वारा तक चुनाव लड़वाया जा रहा है दूसरी जो महिला और उसका परिवार दिन रात पार्टी के लिए मेहनत करके बीजेपी को मजबूत करने को रोडवेज बसों से पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने जाती है जिला स्तरीय कार्यक्रमों के अलावा विभिन्न तहसीलों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भी रोडवेज बसों और अन्य वाहनों से जाकर कार्यक्रम शामिल होती हो उसके लिए कोई नहीं ।
कटरा उपचुनाव में निर्णय कोई भी आए कोई जीते कोई हारे इस बात को छोड़कर बीजेपी में भी यह देखने को मिल रहा है कि यहां भी काम करने वाले की कोई पूछ नहीं है कटरा में हो रहा चुनाव झोपड़ी वर्सेज कोठी का बना हुआ है। अब यह तो आगामी 5 मई को तय होगा कि चुनावी ऊंट किस करबट बैठेगा।
























