अलफिशा बनी जीजीआईसी दातागंज की टॉपर
इंटरमीडिएट में हासिल किए 86.2 प्रतिशत अंक
बदायूँ/दातागंज। नगर के मोहल्ला इतवार बाजार निवासी बच्चन हुसैन की पुत्री अलफिशा ने इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 86.2 प्रतिशत अंक हासिल करके राजकीय कन्या इंटर कॉलेज दातागंज में टॉप किया है। अलफिशा की इस उपलब्धि पर कॉलेज स्टाफ ने उसे बधाई देते हुए उसके उजव्वल भविष्य की कामना की है। वहीं अलफिशा की कामयाबी पर उसके घर पर लोग बधाई देने पहुंच रहे हैं। अलफिशा ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने मां बाप एवं टीचर्स को दिया है।
























