कटरा नगर पंचायत उपचुनाव में सपा प्रत्याशी भरत पटेल के प्रचार को जिले की सपा लॉबी ने झोंकी ताकत
मुजीब खान
शाहजहांपुर। जनपद की नगर पंचायत कटरा में अध्यक्ष मुख्तार अहमद मसूदी के चुनाव को कोर्ट द्वारा निरस्त करने के बाद इस सीट पर कराए जा रहे उप चुनाव में समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशी के रूप में डाक्टर भरत पटेल को अपना प्रत्याशी बनाया है आज जिला अध्यक्ष तनवीर खान के नेतृत्व में जनपद की सांसद प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप पूर्व विधायक राजेश यादव पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उदघाटन किया इसके बाद समाजवादी खेमे ने मुख्य चौराहा और मुख्य बाजार में स्थानीय वोटरों से समाजवादी प्रत्याशी भरत पटेल को चुनाव में अपना कीमती वोट करके जीत दिलाने की अपील करी।
उद्घाटन से पूर्व समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर भरत पटेल व कटरा के पूर्व चेयरमैन सुकेश गुप्ता और क्षेत्रीय लोगों ने सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान,पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा,पूर्व एमएलसी अमित यादव, सपा जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सभा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद,सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी,पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल को फूल माला पहनाकर व बुके देकर सम्मानित किया। उसके बाद सपा जिला अध्यक्ष तनवीर खान ने पार्टी के नेताओं व पदाधिकारीयों के साथ मुख्य बाजार में पहुंचकर सभी व्यापारियों से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ भरत पटेल के पक्ष में मतदाता करने की अपील की इस मौके पर हरिशंकर गुरुजी, लाल बाबू, जावर बाबू, ज्ञानवीर यादव, अनीस मंसूरी, समीर गुप्ता,सिद्दीक खान, बृजेश गंगवार,मिथिलेश गंगवार उर्मिला वर्मा, अजीम मंसूरी नाजिम अंसारी,सुरेंद्र मास्टर साहब, आरिफ खान, अमन खान, फूल खान,विपिन यादव,धर्मेंद्र यादव, विनीत यादव,प्रभात गुप्ता आदि मौजूद रहे।
























