नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के वाला फरार वाला अभियुक्त करन चढ़ा पोलिस के हाथ
मुजीब खान
शाहजहांपुर : विगत 12 अप्रैल को कटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही युवक पर बहला फुसला कर भगा ले जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया था जिस पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आज मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता प्राप्त की है
बीती 12. अप्रैल को महिला द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को अभियुक्त करन सिंह पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम सारीनगला नवादा, थाना कटरा, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गई। मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त करन सिंह पुत्र रामकिशोर को मुखबिर खास की सूचना पर आज उसके घर के पास, ग्राम सारीनगला नवादा क्षेत्र से थाना कटरा पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह उपनिरीक्षक सागर मानव कांस्टेबल राजीव कुमार व तरुण कुमार थाना कटरा जनपद शाहजहाँपुर मौजूद रहे ।
























