बदायूँ।खेत में पड़ा मिला कादरचौक ब्लाक के कंप्यूटरऑपरेटर शव

खेत में पड़ा मिला कादरचौक ब्लाक के कंप्यूटरऑपरेटर शव

बदायूं। जनपद के उसावां थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे हजारा गांव के रास्ते के पास आज ब्लॉक कार्यालय कदरचौक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात मुनेंद्र का शव बाइक के साथ सड़क किनारे एक खेत में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के।लिए भेज दिया पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत होता है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मचा है

 अलापुर थाना क्षेत्र के गांव झंडापुर निवासी मुनेंद्र 28 वर्ष पुत्र विजेंद्र पाल मंगलवार रात बाइक से कहीं जा रहे थे। वहीं बुधवार सुबह राहगीरों ने खेत में बाइक और युवक का शव पड़ा देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही उसावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर खेत में गिरने से युवक की मौत हुई है। परिजनों के अनुसार, मुनेंद्र कादरचौक ब्लॉक में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे की आशंका है, फिर भी हर पहलू पर जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *