बदायूँ। बारात में किन्नरों की दबंगई मनमाना नेग न मिलने पर किया पथराव और फायरिंग, एक घायल आधा दर्जन किन्नर गिरफ्तार

बारात में किन्नरों की दबंगई मनमाना नेग न मिलने पर किया पथराव और फायरिंग, एक घायल आधा दर्जन किन्नर गिरफ्तार

बदायूं । ट्रेनें हो या कोई वैवाहिक कार्यक्रम हर जगह आए दिन किन्नरों का आतंक देखने को मिलता है ट्रेनों में सफर करने वाले सीधे साधे यात्रियों से जबरन वसूली और शादी विवाह में पहुंचकर मन माना नेग मांगना न मिलने पर खुलकर नग्नता फैलाना तो अब तक सुना था लेकिन अब इनके हौसले इतने बुलंद हो गए कि अब यह मनमाना नेग न मिलने पर ईंटे पत्थरों और तमंचों से फायरिंग करके भी आतंक कायम करने लगे है अभी ताजा मामला जनपद बदायूं का है जहां बारात में मनमाना नेग न मिलने पर किन्नरों ने जमकर पथराव करते हुए फायरिंग भी की जिसमें एक बाराती घायल हो गया पुलिस ने आधा दर्जन किन्नरों को हिरासत में लिया है।

जनपद के कुंवरगांव क्षेत्र के हुसैनपुर में आई बारात में रस्में पूरी हो रहीं थीं और भांवरें पड़ने वालीं थीं तभी पहुंचे किन्नरों ने 11 हजार रुपये नेग में मांग लिये। दूल्हा पक्ष व दुल्हन पक्ष ने सिर्फ 1100 रुपये दिये। इस बीच कहासुनी का मामला इतना बढ़ गया कि किन्नरों से पहले नोकझोंक हुई और फिर अपनी कार से तमंचा निकालकर किन्नरों ने फायरिंग व पथराव कर दिया। इससे भगदड़ मच गई लेकिन हिम्मत कर ग्रामीणों ने किन्नरों को बंधक बना लिया और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने घायल बराती को जिला अस्पताल उपचार के लिए भेजा है तो वहीं आधा दर्जन किन्नरों को पुलिस थाने ले गई है। बदायूं जनपद के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बुधवार की रात प्रेम शंकर की बेटी की बारात थाना मूसा जाग क्षेत्र के गांव कथरा निवासी नेमचंद्र के घर से आई। दुल्हन के पिता प्रेम शंकर मौर्य के मुताबिक शाम की शादी की सभी रस में पूरी हो गई थी लेकिन सुबह तड़के भांवरो की रस्म शुरू होने वाली थी। इसी दौरान चार पहिया गाड़ी में सवार आधा दर्जन किन्नर दुल्हन के घर के नजदीक ठहरी बारात परिसर में आ गये और दूल्हा पक्ष से अपने₹11 हजार का नेग मांगने लगे। किन्नरों को देखते ही दुल्हन पक्ष के तमाम नातेदार रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए दुल्हन के पिता के मुताबिक दूल्हा के पिता 1100 रुपये हाथ में लेकर किन्नरों को दे रहे थे, लेकिन किन्नर₹11 हजार रुपये का नेग की मांग को लेकर अड़े हुए थे। रुपयों की मांग पूरी न करने पर किन्नरों से नोकझोंक शुरू हो गया। किन्नरों ने अपना अर्धनग्न शरीर को लेकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दीं। जिससे बाराती लोग विरोध कर रहे थे, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहां सुनी हो गई। बात आगे बढ़ गई तो पहले तो बीच बचाओ शुरू हुआ, इसके तुरंत ही गाड़ी में रखा तमंचा निकालकर एक किन्नर ने फायर शुरू कर दिया। फायरिंग पथराव किन्नरों ने किया तो हड़कंप मच गया। पथराव में बाराती पक्ष का गौरव निवासी कथरा घायल हो गया। फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और किन्नरों को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भेजा। वहीं किन्नरों की गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें कई लाठी डंडे और तमंचा बरामद हुए हैं। यहां तक की धारदार हथियार भी मिले, जैसे कैंची मिली है। इसके बाद किन्नरो को उन्हीं की गाड़ी में बिठा दिया गया और पुलिस थाने ले जाने लगी तो गांव वालों ने गाड़ी को घेर लिया और विरोध करने लगे। हंगामा काटने लगे और उच्चाधिनकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। समझाने के बाद आधा दर्जन किन्नरों को पुलिस थाने ले गई और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया मौके से तमंचा बरामद हुआ है किन्नरो को हिरासत में लिया गया है। तहरीर आने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *