शाहजहांपुर।तिलहर मंडी में एंटीकरप्शन टीम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को 9 हजार रिश्वत लेते दबोचा

तिलहर मंडी में एंटीकरप्शन टीम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को 9 हजार रिश्वत लेते दबोचा

मुजीब खान

शाहजहांपुर ।अभी दो दिन पूर्व एंटीकरप्शन टीम द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय कार्यरत दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था फिर भी शाहजहांपुर के कर्मचारी रिश्वत लेने से बाज नहीं आ रहे थे जिसके परिणाम स्वरूप मात्र 48 घंटे बाद एक बार फिर एंटीकरप्शन टीम ने फिर से जाल बिछाकर एक और रिश्वतखोर को गिरफ्तार कर लिया इस बार किसान की शिकायत पर टीम ने तिलहर की नवीन मंडी से संम्प्रति क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मीरानपुर कटरा थाने में भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई।

       जानकारी के अनुसार मदनापुर थाना क्षेत्र के गांव चाहरपुर पोस्ट गोपालपुर ठिठौरा निवासी सौरभ सिंह ने नवीन मंडी तिलहर में गेहूं खरीद पर प्रति क्विंटल 100 रुपये अलग से लिए जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि जलालाबाद के प्रतापगढ़ निवासी सम्प्रति क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मुनेंद्र नाथ पटेल ने रिश्वत की मांग की। उनके प्रार्थना पत्र पर संज्ञान लेते हुए एंटी करप्शन टीम ने बुधवार की दोपहर मुनेंद्र को नौ हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगो हाथ दबोच लिया। गिरफ्तार करके मुनेंद्र सिंह को कटरा थाने लाया गया। जहां ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सान्याल ने रिर्पो दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *