अक्षय तृतीया पर गंगा बहुउद्देशीय सभागार में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव
संजीव सिंह बलिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में जय परशुराम सेवा समिति के नेतृत्व में भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जनसमुदाय की गरिमापूर्ण उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। 21 विद्वान ब्राह्मणों द्वारा स्वास्ति वाचन के बाद रोहित आचार्य के नेतृत्व में काशी की तर्ज पर मां गंगा की आरती की गई।कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों को भगवान परशुराम की तस्वीर वाला कैलेंडर, परशुराम चालीसा वितरित की गई तथा साफा बांधकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद संतान पांडेय को हिमांशु त्रिपाठी ने चांदी का मुकुट भेंट कर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथियों में पूर्व मंत्री तारकेश्वर मिश्र, अवध बिहारी चौबे, अशोक पाठक, उमाशंकर पाठक, देवेंद्र दुबे, ओमप्रकाश दुबे, अवधेश त्रिपाठी शामिल रहे।वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर विस्तार से चर्चा की। भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जनक पांडेय, वरुण तिवारी, अमित दुबे, सौरभ पाठक, चंदन ओझा, आदर्श मिश्रा झब्बू, शैलेश दुबे, रजनीश पांडेय, दीपक तिवारी, राकेश मिश्र आदि ने अतिथियों को फरसा भेंट किया। विपुल चौबे, विपुल पांडेय, हैप्पी मिश्र, राहुल पांडेय, रानू पाठक, सत्येंद्र कुंवर, विवेक ओझा, मयंक त्रिपाठी, अनुराग तिवारी ने स्मृति चिन्ह वितरित किए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जनार्दन राय ने की तथा संचालन सुशील पांडेय कान्ह जी ने किया। संजय उपाध्याय, अनिल राय, शशिकांत चतुर्वेदी, केशरीनंदन त्रिपाठी, सुमंत पांडे, भारतेंदु चौबे, अरविंद शुक्ल, सच्चिदानंद तिवारी, संतोष चौबे, गिरीश गांधी आदि उपस्थित रहे। समिति की ओर से रूपेश चौबे ने सभी का आभार जताया।

