लापरवाही : आग लगने के दो घंटे बाद भी नहीं पहुंची फायर बिग्रेड लाखों का हुआ नुकसान।
बदायूं : सरकार द्वारा आए दिन अग्निशमन विभाग को सम्मानित किया जाना और उनकी वीरता के किस्से सुनाकर उनको सम्मानित किए जाना आय दिन देखने को मिलता है लेकिन अग्निशमन विभाग अपने कर्तव्यों के प्रति कितना वफादार है इसकी एक झलक आज जनपद के थाना उसावां क्षेत्र में उस समय देखने को मिली जब क्षेत्र के ग्राम पचदेवरा दीवान नगर के एक घेर में आग लगने की बार बार सूचना देने के बाद भी दो घंटे तक अग्निशमन सेवा देने नहीं पहुंची किसी तरह क्षेत्रीय लोगो ने प्रयास करके आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है अग्निशमन की इस बड़ी लापरवाही के कारण गृह स्वामी का लाखों रुपयों का सामान आग की भेट चढ़ गया। इस दौरान आग लगने से घर में खड़ी एक वैगन आर कार, तीन भैंसें, अनाज, और अन्य कीमती सामग्री पूरी तरह जल गईं।
घटना की सूचना मिलने पर दातागंज विधायक पुत्र एवं दातागंज ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह और उसावा थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। अतेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को फोन पर जानकारी दे दी गई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने और विधायक राजीव कुमार सिंह ‘बब्बू भैया’ की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। पीड़ित देवेंद्र यादव ने बताया कि उनके घेर में अचानक आग लगी है आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। वहीं पीड़ित ने बताया कि आज मेरी चचेरी बहन की बारात आनेवली है हम सभी लोग शादी के तैयारियों में लगे हुए थे।
लेकिन उन्हें संदेह है कि यह आग लगाई गई है। उन्होंने कहा कि अभी तक थाने में लिखित शिकायत नहीं दी गई है, लेकिन शिकायत दर्ज होने पर वे आरोपियों के नाम उजागर करेंगे और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे और न्याय की मांग की है।वहीं मैने पर राजस्व टीम व पशुपालन विभाग के कर्मचारी आज मेंहए नुकसान आकलन करने में लगे।
खुशियों को लगा ग्रहण
अग्नि पीड़ित देवेंद्र सिंह के घेर में अचानक आग लगने से उनका लाखों का नुक्सान होगा है । देवेंद्र के घर पर शादी की तैयारियों चल रही थी।अभी अचानक आग लगने की सूचना मिलते ही पीड़ित के परिजन रोने लगे ।वहीं आग पर ग्रामीणों की मदद से काबू पाया गया।
























