बदायूं : शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम को दो दिन में किया बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

 शादी समारोह से अपहृत 1 वर्षीय मासूम को दो दिन में किया बरामद 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

उदय यादव

बदायूं । जनपद के थाना इस्लामनगर पुलिस को आज उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब दो दिन पूर्व एक शादी समारोह से अपहृत हुए 1 वर्षीय मासूम को दिन के भीतर सकुशल बरामद करके उसको अपहरण करने वाले 5 अपहरणकर्ता भी पुलिस के हाथ चढ़ गए गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार (डीएल 1 जेड सी 2948) भी बरामद की गयी है पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र बरेली द्वारा घटना का सफल अनावरण करने वाली टीम को 50, हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया गया ।

 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत शादी समारोह से अपहृत बच्चे की सकुशल शीघ्र – अति शीघ्र बरामदगी करने हेतु टीम गठित करने हेतु आदेशित किया गया, जिसके अनुपालन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ हृदेश कठेरिया व क्षेत्राधिकारी बिल्सी के0 के0 तिवारी के पर्यवेक्षण में अपहृत की बरामदगी हेतु 04 टीमें गठित की गयी । थाना इस्लामनगर पुलिस टीम द्वारा सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज अन्य संसाधनों के माध्यम से तलाश करते हुए अपहरणकर्ताओं के चंगुल से आज बच्चे को सकुशल बरामद करते हुये 05 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया । थाना इस्लामनगर क्षेत्रान्तर्गत 16 अप्रैल को रात्रि समय साढ़े 12 बजे मोनार्क फॉर्म हाउस में विवाह के कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में आये भूखन प्रजापति निवासी ग्राम सिरसा थाना रजपुरा जनपद संभल का 01 वर्षीय पुत्र सौरभ फॉर्म हाउस के कमरे में सो रहा था। जिसे एक अज्ञात महिला अपने साथ लेकर चली गयी। जिसका मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

घटना के अनावरण के लिये गठित पुलिस टीमों द्वारा सर्विलांस व सीसीटीवी फुटेज अन्य संसाधनों के माध्यम से तलाश करते हुए एक संदिग्ध स्विफ्ट डिजायर कार को घटना के दिन मोनार्क फार्म हाउस के बाहर होना पाया गया जोकि मुनेश पुत्र कुंवरपाल निवासी भोपतपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर के नाम पर है। संदिग्ध शिफ्ट डिजायर कार की तलाश करते हुये वाहन स्वामी के पते पर पुलिस टीम पहुंची तो वहाँ पर मुनेश उपरोक्त व घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई। मुनेश से अपहरण की घटना के सम्बन्ध में पूछताछ करने पर उसने घटना का पूरा क्रम बताया कि वह अपनी रिश्तेदार खुशबू पुत्री ज्ञानसिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर के साथ उक्त डिजायर कार से कस्बा इस्लामनगर मोनार्क फार्म हाउस गये थे । खुशबू शादी समारोह में महिलाओं के बीच चली गयी थी और जयमाला कार्यक्रम के पास कमरे में महिलायें बच्चे लेटे थे, जब महिलायें जयमाला देखने बाहर गई तभी मौका पाकर खुशबू कमरे में सो रहे 01 वर्षीय बच्चा सौरभ को उठाकर ले आई । फार्म हाउस से हम बच्चे को लेकर आगरा खुशबू के मौसा दिनेश पुत्र कन्हैया लाल नि0 सुखधाम क़ॉलोनी थाना सदर आगरा के घर पहुंचे। खुशबू के साथ मिलकर दिनेश ने बच्चे को अपने भाई मुकेश के साले सोनू पुत्र हरिशंकर शाक्य नि0 मोहल्ला दिवानजी ताजगंज जनपद आगरा को बेचने के लिये 70, हजार रुपये में डील की थी। क्योंकि सोनू की शादी के करीब 12 वर्ष के बाद भी कोई संतान नही थी। इसके एवज में 20, हजार रुपये एडवांस भी लिये थे। दिनेश के बच्चे के सम्बन्ध में कागजात मांगने पर खुशबू द्वारा बताया गया कि वह कागज बनवा देगी, क्योंकि वह प्राइवेट अस्पताल में नर्स का कार्य करती है। बच्चे को छोड़कर मैं अपने घर वापस आ गया था।

पुलिस टीम मुनेश उपरोक्त को साथ लेकर दिनेश उपरोक्त के घर पहुंची तो घऱ पर दिनेश व खुशबू उपरोक्त घर पर मौजूद मिले जिन्होने अपर्हत बच्चे सौरभ के बारे में पूछने पर बताया कि हमने सोनू पुत्र हरिशंकर व उसकी पत्नी बबली नि0 मोहल्ला दीवानजी ताजगंज आगरा को बिक्री कर दिया है। पुलिस टीम खुशबू व दिनेश को साथ लेकर सोनू के घर पहुंचे तो सोनू की पत्नी बबली व उसकी रिश्तेदार पूजा पत्नी मुकेश अपहर्त बच्चे सौरभ के साथ घऱ पर मौजूद मिले। बबली पत्नी सोनू ने बताया कि मेरी कोई संतान नहीं थी इसलिए यह बच्चा मैने दिनेश, मुकेश पुत्रगण कन्हैया लाल निवासी सुखधाम कॉलोनी थाना सदर जनपद आगरा के माध्यम से खुशबू व मुनेश से खरीदा है। अपर्हत सौरभ को सकुशल बरामद करते हुये घटना में सम्मिलित खुशबू, मुनेश, दिनेश, बबली पूजा को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त डिजायर कार को कब्जा पुलिस में लिया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम खुशबू पुत्री ज्ञान सिंह निवासी ग्राम रामनगर थाना छतारी जिला बुलन्दशहर ।

मुनेश पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम भोपतपुर थाना अनूपशहर जनपद बुलन्दशहर दिनेश पुत्र कन्हैयालाल निवासी मो0 सुखधाम कॉलोनी थाना सदर जनपद आगरा बबली पत्नी सोनू निवासी मो0 दीवानजी ताजगंज थाना ताजगंज जनपद आगरा । पूजा पत्नी मुकेश निवासी मो0 सुखधाम कॉलोनी थाना सदर जनपद आगरा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *