टिहरी गढ़वाल।चम्बा टिहरी रोडवेज बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े

चम्बा टिहरी रोडवेज बस की टक्कर से कार के परखच्चे उड़े

चंबा-कोटी मार्ग पर भीषण टक्कर, कार सवार 5 लोग घायल

आशुतोष शर्मा (टिहरी गढ़वाल) । उत्तराखण्ड के टिहरी गढ़वाल जिले से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां चंबा-कोटी कॉलोनी सड़क मार्ग पर आज जाख -बागबाटा के पास नैल में उत्तराखंड परिवहन निगम की बस और एक निजी कार के बीच आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। स्थानीय लोग मदद के लिए तुरंत मौके पर पहुंच गये।स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर कई जानें बचाई है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल बौराड़ी पहुंचाया गया। समय पर मिले उपचार के कारण स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

चालक को भी गंभीर चोट लगी है साथ ही अन्य की हालत स्थिर है। घायलों में कार चालक गुलनासीद को सबसे ज्यादा चोटें आई हैं, जिनका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। अन्य घायलों—दानिश, साक्षी, खुशबू और अर्पित—की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। बताया गया है कि कार चालक गुलनासीद अपनी पत्नी के दानिश के साथ टिहरी घूमने जा रहे थे। जबकि अन्य यात्रियों ने उनसे लिफ्ट मांगी थी।

तेज रफ्तार और गलत दिशा के कारण यह हादसा हुआ ।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण कार की तेज रफ्तार और गलत साइड में चलना सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार देहरादून से कोटी कॉलोनी की ओर जा रही थी, जबकि बस घनसाली से ऋषिकेश की तरफ आ रही थी।बस सवार सभी यात्री सुरक्षित, बड़ा हादसा टला

हादसे में राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे। यदि टक्कर का प्रभाव और ज्यादा होता, तो यह दुर्घटना और भी भयावह रूप ले सकती थी। पुलिस ने शुरू की विस्तृत जांच पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के हर पहलू को खंगाला जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज को भी साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *