बलिया।परशुराम जयंती पर गोंठवा गोठाई में धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमरामशिरोमणि तिवारी के नेतृत्व में कलाकारों ने बांधा समां

परशुराम जयंती पर गोंठवा गोठाई में धूमधाम से सांस्कृतिक कार्यक्रमरामशिरोमणि तिवारी के नेतृत्व में कलाकारों ने बांधा समां

बलिया। भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान श्री परशुराम जी की जयंती के पावन अवसर पर गोंठवा गोठाई नगर में बड़े धूमधाम से उत्सव मनाया गया। रामशिरोमणि तिवारी जी के नेतृत्व में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बृजेश भारती जी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता व पूर्व मंत्री श्री छट्ठू राम जी उपस्थित रहे। उनके करकमलों द्वारा मंच पर अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। मंच पर अन्य भाजपा के वरिष्ठ नेता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।महुवा चैनल के देवानंद देव जी, लोकगायिका जौनपुरी की धरती से भावना सिंह जी तथा अनुज भाई राहुल ठाकुर विक्की ने अपनी कला से सभी को प्रभावित किया। अंत में रामशिरोमणि तिवारी ने सभी कलाकारों, अतिथिगण एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार प्रकट किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *