बलिया।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के निर्देश पर बलिया में 265 सेक्टरों में मनाई जाएगी बाबा साहब अंबेडकर जयंती

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश के निर्देश पर बलिया में 265 सेक्टरों में मनाई जाएगी बाबा साहब अंबेडकर जयंती

 संजीव सिंह बलिया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर भारतीय संविधान के शिल्पकार और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर स्तर पर मनाई जाएगी।इस अवसर पर विचार गोष्ठियों के साथ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन गोष्ठियों में बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला जाएगा और उनके सामाजिक चेतना, दलित उत्थान तथा सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया जाएगा।समाजवादी पार्टी, बलिया के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय “कान्हजी” ने बताया कि बलिया जनपद को पार्टी द्वारा 265 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। पार्टी का लक्ष्य है कि हर सेक्टर में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित हो। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता सक्रिय भागीदारी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *