हरिवंश नारायण सिंह को राष्ट्रपति ने दोबारा राज्यसभा सदस्य नामित किया: बलिया में खुशी की लहर
संजीव सिंह बलिया। राज्यसभा के पूर्व उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह का पिछला कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त होने के बाद राष्ट्रपति ने संविधान के अनुच्छेद 80 के तहत अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए उन्हें दोबारा राज्यसभा सदस्य के रूप में नामित कर दिया है।बलिया जिले के मूल निवासी हरिवंश नारायण सिंह लंबे समय तक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे। वे प्रसिद्ध हिंदी दैनिक प्रभात खबर के प्रधान संपादक रह चुके हैं। 2014 में वे पहली बार राज्यसभा पहुंचे और 2018 में उपसभापति चुने गए। अपनी शांत, संतुलित तथा निष्पक्ष कार्यशैली के कारण उन्होंने संसद में विशेष पहचान बनाई।उनके दोबारा नामांकन की खबर से बलिया समेत पूरे पूर्वांचल में खुशी की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय मान रहे हैं।
























