बलिया।सुखपुरा में प्यार का फिल्मी ड्रामा: मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमवती, प्रेमी पकड़ाए तो उतरी

 सुखपुरा में प्यार का फिल्मी ड्रामा: मोबाइल टावर पर चढ़ी प्रेमवती, प्रेमी पकड़ाए तो उतरी

 संजीव सिंह बलिया।सुखपुरा कस्बा में सिनेमा हॉल के पास मंगलवार को ऐसा फिल्मी नजारा देखने को मिला, मानो कोई बॉलीवुड मूवी चल रही हो। प्यार में पागल 23 वर्षीय युवती ने अपने 19 वर्षीय प्रेमी से शादी की जिद पकड़ ली और लगभग 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई।बताया जाता है कि सुखपुरा क्षेत्र की युवती दूसरे गांव के युवक से प्रेम करती है। उसने फोन कर युवक को बुलाया और शादी की मांग की। युवक ने इनकार कर दिया तो युवती ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। थाने ले जाकर पुलिस ने दोनों को समझाया। युवक ने कहा कि वह तब शादी करेगा जब उसके बड़े भाई की शादी हो जाएगी। दोनों को घर भेज दिया गया, लेकिन युवती को यह बात नागवार गुजरी।गुस्से में वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई। आसपास के लोगों ने सुखपुरा पुलिस को खबर दी। पुलिस ने चारों ओर जाल लगाकर युवती को नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह बार-बार शादी की मांग करती रही। आखिरकार पुलिस ने उसके प्रेमी को पकड़कर ला दिया। करीब डेढ़ घंटे के ड्रामे के बाद युवती टावर से उतरी। दोनों को थाने ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *