बलिया।सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी डॉक्टर को दबोचा, गर्भवती महिला की आपरेशन के दौरान मौत का मामला

सुखपुरा पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के आरोपी डॉक्टर को दबोचा, गर्भवती महिला की आपरेशन के दौरान मौत का मामला

 संजीव सिंह बलिया। सुखपुरा थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी डॉक्टर हेमंत कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना आकाश नर्सिंग होम जीराबस्ती से जुड़ी है, जहां एक गर्भवती महिला की डिलीवरी के दौरान मौत हो गई थी।पुलिस के अनुसार, वादी दीनबंधु कुमार राजभर पुत्र उमेश राजभर (निवासी सुल्तानपुर, थाना सुखपुरा) ने 27 मार्च को थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि 25 मार्च 2026 की सुबह करीब 10 बजे अपनी गर्भवती पत्नी कुसुम राजभर (25) को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से आकाश नर्सिंग होम में डिलीवरी के लिए भर्ती कराया था। 26 मार्च सुबह 10 बजे डॉक्टर हेमंत कुमार सिंह और स्टाफ ने केस को गंभीर बताकर सीजर आपरेशन का दबाव बनाया और जबरन 30,000 रुपये जमा करा लिए। आपरेशन के दौरान ही कुसुम की मौत हो गई।तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू हुई। थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे ने हमराहों के साथ बसंतपुर मार्ग यूनिवर्सिटी मोड़ के पास से आरोपी को धारा 105 बीएनएस के तहत गिरफ्तार किया। विधिक कार्यवाही पूरी कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह, कांस्टेबल सत्यम मौर्य और चालक गणेश शामिल रहे। वहीं पुलिस ने मामले की गहन जांच जारी रखी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *