नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय दूहा के शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन
संजीव सिंह बलिया। शिक्षा जगत को आज एक गहरा आघात लगा है। नवानगर ब्लॉक के कन्या प्राथमिक विद्यालय दूहा में तैनात शिक्षामित्र श्री ज्ञानेश प्रताप सिंह का खराब स्वास्थ्य के कारण असामयिक निधन हो गया। वे अपने कर्मठ स्वभाव लगनशील और अच्छी प्रवृत्ति के लिए क्षेत्रवासियों के बीच हमेशा याद किए जाएंगे।श्री सिंह के परिवार में पत्नी रिंकी सिंह, एक पुत्र और एक पुत्री हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुखद घड़ी में धैर्य दें।नवानगर ब्लॉक से विनम्र श्रद्धांजलि। इस दुखद घटना पर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शाहनी, मंडल संरक्षक सरल यादव, जिला प्रवक्ता निर्भय राय, ब्लॉक अध्यक्ष फैसल अजीज, महामंत्री मुकेश राय, धनंजय राय, अरविंद यादव, रमेश यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

