आजमगढ़।ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम।

ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की गई ईद की नमाज, सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम।

लालगंज/आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दिन शनिवार को कई ग्रामों में ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ईद उल फितर का त्योहार रमजान महीने के समाप्ति के बाद मनाया जाता है । सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए भारी संख्या में मुस्लिम वर्ग के लोग दिखे।

थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख ईदगाहों और मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई, जहां हजारों की तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग इकट्ठा हुए नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर

ईद की मुबारकबाद दी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सुबह की नमाज अदा कर अल्लाह का शुक्रिया अदा किया लोगों ने भी अपने मुस्लिम भाइयों को इस खास मौके पर शुभकामनाएं दीं, जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का सुंदर संदेश दिया गया। ईदगाहों और मस्जिदों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिला।

बच्चों में खासा उत्साह रहा, वे नए कपड़ों में नजर आए और नमाज के बाद मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर सजी मिठाइयों और सेवइयों की

दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ है रही, ईद की नमाज के बाद लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ जश्न मनाने के लिए घरों की ओर रवाना हुए प्रशासन और पुलिस द्वारा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे । संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती की गई।

शांति व्यवस्था बनाए रखने प्र के लिए मेहनाजपुर थाना प्रभारी मनीष पाल अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र के चारों तरफ घूमते हुए नजर आए जिससे शांति व्यवस्था बनी रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *