उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार,5 नये मंत्री बने,चार साल का इंतजार खत्म
(आशुतोष शर्मा)देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के साथ हीचार साल का इंतजार खत्म हो गया। पांच नये चेहरो को सरकार में स्थान मिला है। साल 2022 में सरकार बनने के बाद से ही मंत्रिमंडल के कई पद खाली थे। समय बीतने के साथ यह संख्या पांच तक पहुंच गई। इन पदों को भरने को लेकर लगातार चर्चाएं होती रहीं, लेकिन अब जाकर इस पर अंतिम मुहर लग गई है। यह विस्तार सिर्फ प्रशासनिक जरूरत नहीं, बल्कि राजनीतिक रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है। खासकर तब, जब 2027 के विधानसभा चुनाव धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं।
आपको बता दें कि रुद्रप्रयाग से भरत चौधरी, राजपुर (देहरादून) से खजान दास, भीमताल (नैनीताल) से राम सिंह कैड़ा और हरिद्वार क्षेत्र से प्रदीप बत्रा (रूड़की) और मदन कौशिक मंत्री पद की शपथ ली। बताया गया है कि गृहमंत्री अमित शाह ने देर रात इनके नामों पर अंतिम मुहर लगाई और जिसके बाद आज इन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें कुछ के राज्य मंत्री जबकि अधिकांश के कैबिनेट मंत्री बनने की खबर है।
यह समीकरण साधने की कवायद है । सूत्रों की मानें तो इस बार चयन केवल राजनीतिक दबाव या संतुलन के आधार पर नहीं, बल्कि विधायकों के पिछले चार साल के प्रदर्शन को भी ध्यान में रखकर किया गया है। सरकार इस विस्तार के जरिए क्षेत्रीय, जातीय और सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश कर रही है, ताकि अलग-अलग इलाकों और वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके।
नवरात्र के समय मंत्रिमंडल का विस्तार से सियासी संदेश देने की कोशिश बताया जा रहा है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन हो रहा यह विस्तार प्रतीकात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। एक ओर धार्मिक आस्था का माहौल है, वहीं दूसरी ओर सरकार नए चेहरों के जरिए अपनी राजनीतिक दिशा तय कर रही है। उत्तराखण्ड कैबिनेट विस्तार आज मिलेंगे 5 नए मंत्री।
























