बलिया।सीयर की दिवंगत रसोइया इंद्रावती के परिजनों को शिक्षकों ने दी 25 हजार की आर्थिक सहायता

सीयर की दिवंगत रसोइया इंद्रावती के परिजनों को शिक्षकों ने दी 25 हजार की आर्थिक सहायता

 संजीव सिंह बलिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय उधरन, शिक्षा क्षेत्र सीयर, जनपद बलिया की दिवंगत रसोइया इंद्रावती देवी के शोकाकुल परिजनों को शिक्षकों ने मानवीय संवेदना का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करते हुए 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।शिक्षा क्षेत्र सीयर के अध्यापकों के सहयोग से एकत्रित इस धनराशि को परिजनों के हाथों सौंपा गया। इस सराहनीय पहल को खंड शिक्षा अधिकारी सीयर सुनील चौबे के विशेष प्रयासों से सफल बनाया गया। उपस्थित शिक्षकों ने शोकग्रस्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक यादव, मंत्री अवधेश कुमार, देवेंद्र वर्मा, राम प्रवेश मौर्य, राजेश कुमार यादव, शिवशंकर सिंह, रामभवन प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष तरुण पांडेय, अरविंद कुमार, सुधाकर पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।शिक्षकों की इस नेक पहल की क्षेत्रीय स्तर पर व्यापक सराहना हो रही है, जो सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *