उत्तराखंड में शासन व प्रशासन की सख्ती के बादजूद भी जारी है अवैध खनन

उत्तराखंड में शासन व प्रशासन की सख्ती के बादजूद भी जारी है अवैध खनन

प्रशासन ने कार्रवाई कर कई ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज किये

(आशुतोष शर्मा)देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड की नदियों में अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा जान पड़ता है कि खनन माफिया प्रशासन पर भारी पड़ते जा रहे हैं शायद इसीलिए अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शासन प्रशासन की तमाम कार्यवाही के बाद भी खनन माफिया चोरी छुपे नदियों में अवैध खनन कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के सभी जिलाधिकारी को अवैध खान रोकने के लिए आदेशित किया जा चुका है। बावजूद इसके चोरी छुपे अवैध खनन जारी है। जिस पर प्रशासन का करवाई आए दिन होती रहती है। जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील प्रशासन द्वारा निरंतर छापेमारी की जा रही है।

जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख़्ती बढ़ा दी है। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में तहसील प्रशासन ने कोटद्वार क्षेत्र के झूला पुल के पास खोह नदी में छापेमारी करते हुए अवैध खनन कर रहे पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली को सीज कर दिया। संबंधित वाहनों के खिलाफ चलानी कार्रवाई की जा रही है।

उपजिलाधिकारी कोटद्वार संदीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। इसी क्रम में नायब तहसीलदार राजेंद्र सनवाल के नेतृत्व में राजस्व टीम ने झूला पुल स्थित खोह नदी में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नदी में अवैध रूप से खनन करते हुए पांच ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। टीम ने मौके पर ही सभी वाहनों को सीज करते हुए उन्हें कब्जे में ले लिया। इसके साथ ही वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार चलानी कार्रवाई की जा रही है। उपजिलाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की ओर से आगे भी इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जो भी व्यक्ति अवैध खनन में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 जिलाधिकारी कोटद्वार ने बताया कि शासन प्रशासन के आदेश अनुसार अवैध खनन पर रोक लगाई जा रही‌है। अवैध खान माफियाओ पर छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध खान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

उप जिलाधिकारी कोटद्वार ने बताया कि शासन प्रशासन के आदेश अनुसार अवैध खनन पर रोक लगाई जा रही‌है। अवैध खान माफियाओ पर छापेमारी कर कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में अवैध खान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *