बरेली : सास और साले का हत्यारोपी अफ़सर उर्फ बौरा पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर चाकुओं से गोद कर की थी हत्या

सास और साले का हत्यारोपी अफ़सर उर्फ बौरा पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर चाकुओं से गोद कर की थी हत्या

मुजीब खान

बरेली : जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में बीती सोमवार को पंचायत के दौरान चाकुओं से हमला करके सास और साले को मौत के घाट उतारने और पत्नी को घायल करने के आरोपी अफसर खान उर्फ बौरा को आज सुबह तड़के घटना के 24 घंटे के अंदर सहारा ग्राउंड के पास पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। आरपी के हमले गंभीर रूप से घायल पत्नी आईसीय़ू में भर्ती है। आरोपी इससे पहले मामी से अवैध संबंधों में मामा का भी मर्डर कर चुका है। इसके बाद अपनी ही चचेरी बहन से जबिरया शादी की थी। पत्नी से अनबन के बाद समझौते के लिए ही सोमवार को पंचायत हो रही थी। इसी दौरान उनसे वारदात को अंजाम दिया था।

सास-साले की हत्या कर फरार हुए अफसर खां की तलाश में एसएसपी ने तीन टीमें गठित की थीं। मंगलवार तड़के पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में सहारा ग्राउंड के पास छिपा हुआ है। पुलिस ने जब घेराबंदी शुरू की, तो खुद को फंसता देख अफसर ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली सीधे अफसर खां को लगी और वह वहीं गिर पड़ा। मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में आरोपी को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी और एसपी सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से आरोपी का तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं। इस दोहरे हत्याकांड और उसके बाद हुए एनकाउंटर से इलाके में काफी सनसनी फैल गई है। मृत सास और साले के शवों को पहले ही पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। वहीं, अफसर खां के अंत के बाद मृतक के परिजनों ने राहत की सांस ली है। एसएसपी ने बताया कि जघन्य अपराध करने वाले अपराधियों के खिलाफ इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

घटना की शुरुआत सोमवार को हुई, जब इज्जतनगर के रहपुरा चौधरी गांव में एक पारिवारिक विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बैठी थी। आरोपी अफसर खां का अपनी पत्नी सायमा से लंबे समय से विवाद चल रहा था। अफसर ने अपनी चचेरी बहन सायमा से जबरन निकाह किया था, जिसके बाद से घर में कलह मची हुई थी। सोमवार को जब समझौते की बात चल रही थी, तभी अचानक तैश में आकर अफसर खां ने चाकू निकाल लिया और अपनी सास आसमा और साले आदिल पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इस हमले में सास और साले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी सायमा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज वर्तमान में एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *